Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-05-19

Jamshedpur: अग्रसेन भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, कहा -- मनमाने ढंग से चल रहा है कार्य

अग्रसेन भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, कहा -- मनमाने ढंग से चल रहा है कार्य
Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन भवन में चल रहे निर्माण कार्य पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि पर्याप्त पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण भवन में होने वाले कार्यक्रम में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते है जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। साथ ही शादी समारोह में रात के वक्त काफी शोर शराबा और आतिशबाजी होती है। 

वहीं स्थानीय निवासी सुरेश संथालिया ने भवन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना किसी प्रकार के पेपर के यह निर्माण कार्य चल रहा है साथ ही इतने गहरे गहरे गड्ढे किए जा रहे है जिसके कारण अगल बगल के इमारत गिरने का भी खतरा उत्पन्न हो रह है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भवन परिसर में काफी अधिक ध्वनि में गाना बजाना होता है जिससे अगल बगल के लोगों को काफी परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य के दौरान नाली को जाम कर दिया गया जिससे बारिश होने के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुसने लगा था। 

अब सवाल यह उठता है कि इस तरह का निर्माण कार्य, जिससे स्थानीय और अगल बगल के लोगों को इतनी परेशानी है, क्या सही है?
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !