Municipal Elections: मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में होने वाले नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. अंतिम दिन विभिन्न निकायों में महापौर और अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए.
मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. अंतिम दिन यहां 11 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे. महापौर पद के दावेदारों में सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी और सोनामुनी सोरेन शामिल हैं.
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं. अंतिम दिन यहां 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. इस पद के लिए आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह ने पर्चा भरा है.
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. अंतिम दिन यहां 1 अभ्यर्थी ने पर्चा दाखिल किया. इस पद के लिए संध्या रानी सरदार, चन्दना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू मैदान में हैं.
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 फरवरी को की जाएगी. वहीं 6 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी. इसके बाद ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी.