Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Mango Municipal Elections: मानगो नगर निगम वार्ड-12 से रूबी सरकार ने दाखिल किया नामांकन, महिलाओं और युवाओं की सशक्त भागीदारी

Jamshedpur: मानगो नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-12 से वार्ड पार्षद पद के लिए रूबी सरकार ने सोमवार को निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने भारतीय संस्कारों और परंपराओं का निर्वहन करते हुए अपने घर एवं समाज के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नामांकन के दौरान महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। यह सहभागिता न केवल उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि वार्ड संख्या-12 में बदलाव और विकास को लेकर जनआकांक्षा को भी मजबूती से रेखांकित करती है।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में रूबी सरकार ने कहा,
“मानगो के वार्ड संख्या-12 का समग्र विकास और सुशासन मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वार्ड के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी हूं।”

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में वार्ड के कई इलाकों में नदी का पानी घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वे सरकार के माध्यम से बांध निर्माण की दिशा में पहल करेंगी।
इसके अलावा, उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता में सुधार, जलजमाव की समस्या का समाधान, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को अपने प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल बताया।

रूबी सरकार ने कहा,
“मैं जनता की सेवा केवल एक प्रतिनिधि के रूप में नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्य के रूप में करना चाहती हूं। बड़ों का आशीर्वाद और युवाओं का जोश ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
संस्कार और परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने नामांकन से पूर्व घर के बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर विजय का आशीर्वाद लिया।

रूबी सरकार के नामांकन के साथ ही मानगो वार्ड संख्या-12 में वार्ड पार्षद पद की चुनावी लड़ाई और भी रोचक हो गई है। शिक्षित, सुलझी हुई और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी उनकी छवि के कारण मध्यम वर्ग और प्रबुद्ध समाज में उनकी चर्चा तेजी से बढ़ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !