Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-19

Jamshedpur: परसुडीह में महात्मा गांधी के प्रतिमा और बाउंड्रीवाल को शरारती तत्वों ने किया खंडित, आक्रोशित लोगों ने की शिकायत

परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया।

Jamshedpur: परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इसे लेकर महात्मा गांधी मेमोरियल सोसाइटी के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं बबलू करुवा ने इस घटना पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को खंडित किया।


श्री करुवा ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे के आसपास कुछ अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा को खंडित किया। इसके साथ ही उन लोगों ने बाउंड्री वॉल को भी तोड़ा दिया। यह दूसरी बार ऐसा किया गया है। इसमें उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा किया है। घटना को लेकर सोमवार को परसुडीह थाना में ज्ञापन सौंपते हुए इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना श्री करुआ ने बताया कि बापू की प्रतिमा के साथ पहले भी तोड़- फोड़ की ऐसी घटनाएं हो चुकी है। यहां जनप्रतिनिधि से बार-बार स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की जा रही है, ताकि शरारती तत्वों का जमावड़ा ना हो। फिलहाल थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोसियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !