Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा की एकजुटता, संध्या सिंह के समर्थन में दावेदारों ने लिया नामांकन न करने का फैसला

Jamshedpur: आसन्न मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का मजबूत संदेश दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों के साथ मानगो स्थित अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह तथा भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने का आग्रह
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संगठन द्वारा लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया। उन्होंने संगठनहित को सर्वोपरि रखते हुए मेयर पद के लिए ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा से अपनी दावेदारी वापस लेने तथा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने का आग्रह किया।

संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा
संगठन के व्यापक हित और पार्टी की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह एवं शिवप्रकाश शर्मा ने संगठन के निर्णय के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए नामांकन नहीं करने तथा भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही संध्या सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार एवं संगठनात्मक कार्य में जुटने का संकल्प लिया।

संजीव सिन्हा ने किया आभार प्रकट
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दोनों नेताओं के सकारात्मक सहयोग और संगठन के प्रति समर्पण भावना की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित, राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। संगठन के हित में लिए गए निर्णयों का सम्मान करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मानगो नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे।

उन्होंने दोनों नेताओं से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा शर्मा काली सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !