Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jharkhand News: पंजाब में झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नाम किया रोशन

Jharkhand: पंजाब के पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में आयोजित 7वीं पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और जिले का मान बढ़ाया है। झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रतिभाशाली तीरंदाज तुलसी करोवा ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।

तुलसी करोवा ने स्वर्ण पदक किया अपने नाम 
प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन तुलसी करोवा ने व्यक्तिगत स्पर्धा के 30 मीटर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड 50 मीटर में उन्होंने कड़ी टक्कर के मुकाबले में दिल्ली की तीरंदाज को पराजित कर कांस्य पदक जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

झारखंड की बेटियों ने दिखाया कमाल 
महिला वर्ग के इंडियन राउंड टीम इवेंट में भी झारखंड की बेटियों ने कमाल दिखाया। 50 मीटर दूरी की टीम स्पर्धा में तुलसी करोवा और गोरवारी केराई की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह उपलब्धि टीम वर्क और निरंतर अभ्यास का परिणाम मानी जा रही है।

बता दें कि तुलसी करोवा लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने में सफल रही हैं, जबकि गोरवारी केराई ने दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खिताब अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

तुलसी करोवा की जानकारी 
जानकारी के अनुसार, तुलसी करोवा चाईबासा जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत बानासंजु गांव की रहने वाली हैं। उनके परिवार में उनकी मां और बड़ी बहन हैं। वर्ष 2018 में उनके पिता का निधन हो गया था, इसके बावजूद तुलसी ने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी और अपने जुनून व मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

जिले और राज्य में खुशी की लहर 
जिले और राज्य में तुलसी करोवा व गोरवारी केराई की इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !