Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Dhanbad Incident: सिंह मेंशन बमबाजी कांड, डरने वाले नहीं, जनता हमारे साथ, रागिनी सिंह ने विरोधियों को ललकारा

Dhanbad: कोयलांचल की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले सिंह मेंमेंट पर हुए हमले ने एक बार फिर धनबाद की फिजां में गरमाहट पैदा कर दी है। रविवार रात हुई बमबाजी की घटना के बाद सोमवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी। रागिनी सिंह ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि वे ऐसी धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं हैं।


कायरता की पराकाष्ठा

मीडिया से बातचीत के दौरान रागिनी सिंह काफी हमलावर नजर आईं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक संजीव सिंह की लोकप्रियता कुछ लोगों की आंखों में खटक रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कोयलांचल की धरती ने कभी डरना नहीं सीखा। यह हमला हमारी आवाज को दबाने की एक नाकाम कोशिश है। जो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर बम फेंक रहे हैं, वे जान लें कि जनता का अटूट विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

चुनाव से जुड़ाव को नकारा

वहीं, पूर्व विधायक संजीव सिंह ने इस घटना पर संयमित लेकिन कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया जिनमें इस हमले को आगामी नगर निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था। संजीव सिंह ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है और उन्होंने पुलिस-प्रशासन को पूरी जानकारी मुहैया करा दी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

सिंह मेंशन में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

बमबाजी की खबर फैलते ही सोमवार सुबह से ही सिंह मेंशन में समर्थकों का तांता लग गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने एकजुटता दिखाई और नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। समर्थकों के इस हुजूम ने यह साफ कर दिया कि इलाके की राजनीति में सिंह मेंशन का रसूख आज भी बरकरार है।

सुरक्षा पर सवाल

शहर के वीआईपी इलाके में इस तरह की बमबाजी ने स्थानीय पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !