Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: वार्ड 21 में बदलाव की हुंकार, मनुश्री दुबे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 से मनुश्री दुबे ने आज 3 फरवरी को करनडीह स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय, जमशेदपुर में अपना नामांकन दाखिल किया। पेशे से एडवोकेट और राजनीति में एक नए तथा बेदाग युवा चेहरे के रूप में मनुश्री दुबे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरकर वार्ड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

मनुश्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “वार्ड 21 में मुझे महिला सुरक्षा, टूटी सड़कें, नालियों और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था जैसी बुनियादी समस्याओं पर काम कर सुधार करना है। ये मुद्दे वर्षों से बड़ी अव्यवस्था का कारण बने हुए हैं। मेरा चुनावी संकल्प है कि इन समस्याओं को केवल मुद्दा न बनाकर, प्राथमिकता के तौर पर समाधान किया जाएगा। अब वार्ड 21 को ऐसे प्रतिनिधि की ज़रूरत है जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर दिन जनता के बीच खड़ा रहे और जन-जन को उनके अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करे।”

युवा प्रत्याशी होने के नाते मनुश्री दुबे युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की सुरक्षा और बुज़ुर्गों के सम्मान को केंद्र में रखकर वार्ड के विकास की नई दिशा तय करना चाहती हैं।
नामांकन के दौरान उनके साथ परिवारजन, मित्रगण, मुहल्ले के नागरिक और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है।

मनुश्री दुबे ने कहा,
“यह नामांकन केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि वार्ड 21 में जवाबदेही, ईमानदारी और बदलाव की शुरुआत है।”
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !