Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर बमबारी पर सरयू राय का हमला, बोले– धनबाद में कानून नहीं, दबंगों का राज

Jamshedpur News: धनबाद के झरिया से विधायक रागिनी सिंह के घर पर बम फेंके जाने की घटना को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद में अब जिला पुलिस की नहीं, बल्कि अपराधियों की सरकार चल रही है.


महिला विधायक के घर पर बम फेंककर अपनी दबंगई दिखाई 

सरयू राय ने कहा कि इस तरह की घटना कोई सामान्य अपराधी नहीं कर सकता. यह काम वही दबंग कर सकता है, जिसकी राज्य और केंद्र सरकार में मजबूत पकड़ हो. उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताया कि एक महिला विधायक के घर पर बम फेंककर अपनी दबंगई दिखाने की कोशिश की गई.

उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद में मेयर का चुनाव होने वाला है और उसी को लेकर डर और दबाव बनाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. सरयू राय के अनुसार, धनबाद में इस तरह की आपराधिक घटनाएं अब आम बात हो चुकी हैं.

जमशेदपुर विधायक ने साफ कहा कि धनबाद की जिला पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करने में सक्षम नहीं है. इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे, ताकि कानून का डर कायम हो सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !