Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jharkhand News: केंद्रीय बजट को डॉ. इरफान अंसारी ने बताया हार्ट अटैक बजट, कहा- झारखंड के साथ फिर हुआ सौतेला व्यवहार

Jharkhand: केंद्रीय बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे जनता के लिए हार्ट अटैक बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राहत देने वाला नहीं, बल्कि आम जनता को गुमराह करने वाला एक दस्तावेज़ है, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा की अनदेखी पर बरसे मंत्री

डॉ. अंसारी ने विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची को लंबे समय से एक एम्स की दरकार है, लेकिन इस बजट में भी उसकी घोषणा न होना राज्य की जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इलाज लगातार महंगा हो रहा है और सरकारी अस्पताल संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, तब बजट में स्वास्थ्य के नाम पर केवल भाषणबाजी की गई है।

युवाओं और मध्यम वर्ग को मिली निराशा

बजट में रोजगार के रोडमैप की कमी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, युवाओं के लिए न तो नई नौकरियों की गारंटी दी गई है और न ही भर्ती की कोई समय-सीमा तय की गई है। रसोई गैस, दाल और खाद्य तेल की आसमान छूती कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं है। मध्यम वर्ग को टैक्स स्लैब में कोई प्रभावी राहत नहीं मिली, जिससे उनकी जेब पर बोझ और बढ़ेगा।

किसानों और झारखंड की उपेक्षा

डॉ. अंसारी ने बजट को जुमलों का पिटारा बताते हुए कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज राहत जैसे अहम मुद्दों पर सरकार की चुप्पी ने किसानों के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि झारखंड को न तो कोई विशेष पैकेज मिला और न ही बड़े उद्योगों की सौगात, जो केंद्र के सौतेले व्यवहार को दर्शाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !