Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jharkhand News: लोहरदगा में अवैध बालू नेटवर्क पर शिकंजा, 6 हाईवा पकड़े गए

Jharkhand News: लोहरदगा में अवैध बालू कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट भड़गांव इलाके में छापेमारी कर अवैध बालू ले जा रहे छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

चिप्स के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था बालू
कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि सभी हाईवा के ऊपर चिप्स लोड था जबकि उसके नीचे अवैध रूप से बालू छिपाकर रखा गया था. बाहर से देखने पर यह सामान्य निर्माण सामग्री जैसा लग रहा था लेकिन जांच में असल सच्चाई सामने आ गई. जब टीम ने वाहनों के चालकों और कंपनी के लोगों से बालू से जुड़े वैध कागजात और चालान मांगे तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद सभी छह वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना लाया गया.

बीटीआईपीएल कंपनी से जुड़े हैं सभी वाहन
प्रशासन की जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए सभी हाईवा जिले में सड़क निर्माण कार्य कर रही बीटीआईपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े हैं. मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है. थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किए जाने पर सभी छह वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दी दबिश
यह कार्रवाई सेन्हा अंचलाधिकारी पंकज भगत और थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की.

लोहरदगा में लगातार सामने आ रहे अवैध खनन और परिवहन के मामलों से साफ है कि यह नेटवर्क संगठित रूप से काम कर रहा है. प्रशासन की यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं. अब जरूरत है कि इस तरह की सख्ती लगातार जारी रहे ताकि अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लग सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !