Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Jamshedpur Crime News: परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पास 2 किलो गांजा के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur: परसुडीह थाना पुलिस ने कीताडीह रेलवे हॉस्पिटल के पास विशेष छापेमारी कर एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेख यासीन उर्फ बब्बन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शेख यासीन की उम्र लगभग 35 वर्ष है और वह लंबे समय से अवैध तरीके से गांजा की तस्करी में संलिप्त था।

कुल 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 2.070 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गांजा सप्लाई करने के इरादे से उस इलाके में मौजूद है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, एक युवक अचानक वहां से भाग निकला। पूछताछ में शेख यासीन ने बताया कि वह युवक शेख अशफाक है, जो जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड का निवासी है। फिलहाल पुलिस शेख अशफाक की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी से पूछताछ जारी 
पुलिस ने शेख यासीन से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि आरोपी गांजा कहां से खरीदता था और इस अवैध तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि उनका लक्ष्य इस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ना है और किसी को भी इससे जुड़े कानून से बचने नहीं देना।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तत्परता का पता चलता है। स्थानीय लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाईयां जारी रहेंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !