Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Municipal Elections 2026: नगर निकाय चुनाव 2026, मानगो में मेयर पद के लिए मची होड़, जुगसलाई और चाकुलिया में भी नामांकन की रफ्तार तेज

Jharkhand: नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिले के विभिन्न नगर निकायों में चुनावी पारा चढ़ गया है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में भारी गहमागहमी देखी गई। प्रत्याशी न केवल नामांकन प्रपत्र खरीदने में उत्साह दिखा रहे हैं, बल्कि अब पर्चा दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

मानगो नगर निगम, मेयर की कुर्सी पर सबकी नजर

मानगो में मेयर सीट को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे दिन 5 नई महिला उम्मीदवारों ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र जिससे अब तक कुल उम्मीदवारों की संख्या 17 तक पहुंच गई है।

तीसरे दिन मेयर पद के दावेदार, शाबाना बानो, नीलम देवी, पार्वती देवी, लक्की सिंह और संध्या सिंह। वार्डों की स्थिति मानगो के 36 वार्डों के लिए अब तक 297 अभ्यर्थी रेस में शामिल हो चुके हैं। नामांकन दाखिल, वार्ड संख्या 2 से मोबीन खान और वार्ड संख्या 10 से आकाश कुमार ताती ने अपना पर्चा आधिकारिक रूप से दाखिल कर दिया है।

जुगसलाई और चाकुलिया,  जमीनी तैयारी तेज

जुगसलाई और चाकुलिया में भी चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। जुगसलाई में अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी ने नामांकन पत्र लिया है।

निकाय वार अब तक की कुल स्थिति

नगर निकाय पद कुल नामांकन प्रपत्र वार्डों की संख्या  मानगो नगर निगम महापौर 17, 36 कुल 297 प्रपत्र जुगसलाई नगर परिषद, अध्यक्ष  13, 22, कुल 98 प्रपत्र, चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष 04 ,  12 कुल 36 प्रपत्र

नामांकन प्रक्रिया ने पकड़ी गति

चाकुलिया नगर पंचायत से भी नामांकन का खाता खुल गया है, जहां वार्ड संख्या 9 से तान्या असगर ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जैसे-जैसे नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच समीकरण बनाने और बिगाड़ने का खेल तेज हो गया है। आने वाले दो-तीन दिनों में नामांकन की संख्या में भारी उछाल आने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !