Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jamshedpur Politics: केंद्रीय बजट को लेकर जमशेदपुर में उत्साह, भाजपा कार्यालय और मंडलों में होगा सीधा प्रसारण

Jamshedpur Politics: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जिसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. मौजूदा वैश्विक हालात और आर्थिक चुनौतियों के बीच आने वाला यह बजट कई नए संकेत देने वाला हो सकता है.


केंद्रीय बजट के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है. साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक शामिल होंगे.


जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भी बजट का सीधा प्रसारण
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि केवल जिला कार्यालय ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भी बजट का सीधा प्रसारण किया जाएगा. मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ता एकत्र होकर बजट को सुनेंगे और समझेंगे. यह प्रसारण रविवार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

उन्होंने कहा कि बजट को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में काफी उत्साह है. उन्हें उम्मीद है कि यह बजट देश के विकास को नई रफ्तार देगा और आम जनता को राहत पहुंचाएगा. साथ ही युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और रक्षा क्षेत्र के लिए बजट में मजबूत और प्रभावी प्रावधान किए जाएंगे.

संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि यह बजट देश की समग्र तरक्की और “विकसित भारत” के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !