Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jharkhand Power Cut: कल 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस और शिफ्टिंग के कारण, जानिए कौन से ईलाके रहेगे प्रभावित

Ranchi: राजधानीवासियों को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में, कल यानी रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में मेंटेनेंस और बुनियादी ढांचे में सुधार का कार्य किया जाएगा। इस कारण राँची के कई प्रमुख क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दो चरणों में होगा काम

बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को मेंटेनेंस कार्य दो अलग-अलग समय और क्षेत्रों में किया जाएगा सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक: कोकर पावर सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर बंद रहेगा। इस दौरान फीडर बायफरकेशन का तकनीकी कार्य किया जाना है, दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक: दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 केवी लाइन की यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा। इसके चलते चुटिया, नामकुम और टाटीसिलवे से जुड़े कई फीडर बंद रहेंगे।

प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र

पावर कट की वजह से शहर का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा। मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी  इंडस्ट्रियल एरिया, तपोवन गली का कुछ हिस्सा, सदर थाना और कोकर के आसपास के इलाके।अपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी और अयोध्यापुरी। नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया, चाय बागान, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, लॉ कॉलेज, सदाबहार, सीदरोल, लाली, रामपुर और आसपास के ग्रामीण इलाके।

विभाग की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग का कहना है कि सुचारू विद्युत आपूर्ति और भविष्य में फॉल्ट की संभावना को कम करने के लिए यह मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !