Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Adityapur Jay Prakash Udyan: जयप्रकाश उद्यान में अधूरी सड़क बनी मुसीबत, स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश, जानिए समाजसेवी सानू सिंह ने क्या कहा

Adityapur: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में सड़क निर्माण कार्य में हो रही अत्यधिक देरी ने स्थानीय निवासियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। पिछले एक महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे क्षेत्र में न केवल प्रदूषण बढ़ रहा है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी पैदा हो गया है।


निर्माण कार्य बंद, धूल और दुर्घटनाओं से जनता बेहाल

स्थानीय नागरिकों ने इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी सानू सिंह को अवगत कराया। निवासियों का कहना है कि सड़क का निर्माण कई महीने पहले शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान में काम बंद पड़ा है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर गिट्टी और डस्ट डालकर छोड़ दिया गया है।

समाजसेवी सानू सिंह ने मौके का मुआयना करने के बाद बताया कि इस मार्ग पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निरंतर आवागमन रहता है। सड़क पर बिखरी धूल उड़कर घरों में जा रही है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। सबसे खतरनाक स्थिति सड़क पर फैली रोड़ी की है, जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों में कई मोटरसाइकिल सवार फिसलकर चोटिल हो चुके हैं।

नगर निगम प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

वार्ड 17 के निवासियों और सानू सिंह ने सामूहिक रूप से आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनकी मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं।

  बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य को अविलंब पुन, शुरू किया जाए। उड़ती धूल को रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव हो। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

सानू सिंह ने कड़े शब्दों में कहा, यह केवल असुविधा का मामला नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। नगर निगम के अधिकारियों को इस मामले को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए ताकि जनता को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ, तो वे नगर निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !