Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने सुनीं 40 से अधिक लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए 40 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

इस दौरान नागरिकों द्वारा भू-विवाद, अवैध कब्जा एवं धमकी, बच्चों के नामांकन, दुकान आवंटन, राशन कार्ड, चिकित्सकीय इलाज, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन, आर्म्स लाइसेंस सहित जनहित से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे गए।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को क्रमवार सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभागीय प्राथमिकता में किया जाएगा।

कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान
कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया, जिससे नागरिकों में संतोष देखा गया। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के माध्यम से जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !