Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Seraikela News: सरायकेला इंडोर स्टेडियम के विकास पर प्रशासन सख्त, सुविधाओं में सुधार के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला गेस्ट हाउस कॉलोनी में स्थित इंडोर स्टेडियम का उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट, चेंजिंग रूम, वेटिंग रूम, शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच की.


सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खेल सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने, काम को तय मानकों के अनुसार और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए.

उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को टेबल टेनिस बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. साथ ही स्टेडियम के पास स्थित मैदान का माप कर समतलीकरण कराने, स्टेडियम के चारों ओर लगी स्ट्रीट लाइटों की जांच कर मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए.

इसके अलावा, इंडोर स्टेडियम परिसर और भवन के अंदर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा संचालन व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक होमगार्ड की तैनाती करने को कहा गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !