Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jharkhand Crime News: पलामू में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, दामाद ने ससुर की चाकू मारकर हत्या की, पत्नी व साली पर भी किया जानलेवा हमला

Jharkhand: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपने ही ससुर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई पत्नी और नाबालिग साली पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मृतक और घायल की पहचान 
मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुनील यादव के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में उसकी बेटी 22 वर्षीय पूजा देवी और 16 वर्षीय कविता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पलामू में भर्ती कराया।

दिल्ली से ससुराल आया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी लवकुश यादव है, जो हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोवा बरैया गांव का रहने वाला है। लवकुश यादव की शादी कुछ वर्ष पहले गम्हरिया गांव निवासी सुनील यादव की बेटी पूजा देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। आरोप है कि लवकुश यादव अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।

बताया जा रहा है कि लवकुश यादव दिल्ली में रहकर काम करता था और गुरुवार को वह दिल्ली से सीधे अपने ससुराल गम्हरिया गांव पहुंचा था। देर रात किसी बात को लेकर उसकी अपने ससुर सुनील यादव से तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

चाकू से किए कई वार, मौके पर ही मौत
विवाद के दौरान लवकुश यादव ने अचानक चाकू निकाल लिया और अपने ससुर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पूजा देवी और साली कविता कुमारी पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गईं।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !