Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, हजारों विद्यार्थियों व युवाओं ने किया प्रदर्शनी का भ्रमण

Jamshedpur: रेडियंट झारखंड 2.0 मेगा प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा तथा मार्केटिंग हेड, सीएसआईआर–एनएलएम गोपाल कृष्ण उपस्थित थे।

गोलमुरी की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी रही शामिल 
विशिष्ट अतिथियों में एडीएलएस सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य मंजू सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल की प्राचार्य सेटेंग केरर्कटा, आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी की वाइस प्रिंसिपल पल्लवी चौधरी शामिल रहीं। वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में एनआईसी के डिप्टी डायरेक्टर दीपक, सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर उमेश सिंह, तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सिंथिया, कोलकाता गुजरात हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट के ब्रांच इंचार्ज जयकर अमीन तथा गुजरात स्टेट बायोटेक्नोलॉजी के डिप्टी मैनेजर देवांग कुमार मारू उपस्थित थे।

युवाओं के लिए करियर से संबंधित अनेक स्टॉल लगे 
इस मौके पर एसबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि रेडियंट झारखंड 2.0 में समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि देखने का नजरिया कैसा है। विशेषकर युवाओं के लिए करियर से संबंधित अनेक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हैं। वहीं किसानों के लिए कृषि आधारित स्टॉल भी काफी ज्ञानवर्धक साबित हो रहे हैं।
इससे पूर्व विज़ुअल मिथ्स के चेयरमैन वनीश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने अवलोकन किया
चेयरमैन वनीश गुप्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर किंजल गांधी ने जानकारी दी कि प्रदर्शनी के पहले ही दिन लगभग छह हजार विद्यार्थियों ने इसका अवलोकन किया। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी 31 जनवरी 2026 तक होटल रामाडा में आयोजित की जा रही है। रेडियंट झारखंड 2.0 का सफल आयोजन ‘लेडीज़ सर्कल इंडिया GMCLC160’ संस्था के सहयोग से संभव हो पाया है।

यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए पूर्णतः निःशुल्क
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) एवं प्रमुख संस्थानों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नवीनतम नवाचारों, प्रमुख योजनाओं तथा महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए पूर्णतः निःशुल्क है और प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुली रहेगी।

झारखंड 2.0 प्रदर्शनी 2025 का उद्देश्य 
अनिश गुप्ता ने बताया कि रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी 2025 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड की जनता को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे विभिन्न सरकारी संस्थानों से सीधे संवाद स्थापित कर सकें और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें। प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी पहलों की जानकारी अलग-अलग विभागों द्वारा दी जा रही है।

यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी
यह प्रदर्शनी छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि यहां उन्हें विविध शैक्षणिक विकल्पों, करियर अवसरों, कौशल विकास पहलों एवं उभरते क्षेत्रों से परिचित होने का अवसर मिल रहा है। युवाओं को मार्गदर्शन, सूचना एवं उद्योग से जोड़ते हुए यह आयोजन झारखंड के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षित एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते
प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण गुजरात हथकरघा एवं हस्तशिल्प के मास्टर कारीगरों की सहभागिता है, जो अपने उत्कृष्ट हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। ये उत्पाद भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !