Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Dhanbad Incident: धनबाद में तांडव, गंदे पानी के विवाद में महिला ने लहराई तलवार, घंटों दी जान से मारने की धमकी

Dhanbad: कोयलांचल की सड़कों पर अपराधी तो दूर, अब पड़ोसियों का गुस्सा भी जानलेवा रूप अख्तियार करने लगा है। धनबाद के हीरापुर लॉ कॉलेज मोहल्ला में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला हाथ में नंगी तलवार लिए सड़क पर उतर आई। छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा धमकी और तांडव में बदल गया।


क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ घर से निकलने वाला गंदा पानी था। पड़ोसी द्वारा सड़क पर गंदा पानी बहाए जाने से जूली मोदक नामक महिला इस कदर आगबबूला हुई कि वह घर के अंदर से तलवार निकाल लाई। महिला सीधे लक्ष्मी चाट भंडार के मालिक राहुल कुमार गुप्ता के दरवाजे पर जा धमकी।

घंटों चला ड्रामा क्वीन का हाई वोल्टेज ड्रामा

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, जूली मोदक ने राहुल के घर के बाहर घंटों तक गालियों की बौछार की। गुस्से में अंधी होकर उसने तलवार से राहुल के ठेले पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला बार-बार परिवार को बाहर निकलने की चुनौती दे रही थी और जान से मारने की धमकी दे रही थी। गनीमत यह रही कि राहुल के घर का मुख्य दरवाजा लोहे का था, जिससे महिला अंदर दाखिल नहीं हो सकी।

खौफ में मोहल्ला, वायरल हुआ वीडियो

हैरानी की बात यह रही कि तलवार लहराती महिला के डर से पूरा मोहल्ला सुन्न खड़ा रहा। किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला का उग्र रूप और हाथ में चमकती तलवार साफ देखी जा सकती है। इस घटना ने शहरी इलाकों में बढ़ती असहनशीलता और कानून के डर की कमी को उजागर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष सदमे में है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !