Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के साथ साथ आरोपपत्रित अपराधियों का सत्यापन भी किया गया.
कुल 9 वांछित और वारंटी अपराधियों को गया गिरफ्तार
यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला और चांडिल के नेतृत्व में चलाया गया. सभी थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों की टीम बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक अपराध और नक्सल कांड से जुड़े मामलों में कुल 9 वांछित और वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही कई आरोपपत्रित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया.
गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश सरदार, निवासी सालडीह बस्ती डोमपाड़ा थाना गम्हरिया शामिल हैं, जिन्हें गम्हरिया थाना कांड संख्या 132/22 धारा 461, 379, 411, 413 भादवि में गिरफ्तार किया गया. राहुल कुमार साह, निवासी हरि ओमनगर आदित्यपुर को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 163/2013 धारा 414, 34 भादवि एवं एमएमडीआर एक्ट जीआर 700/2013 में वारंटी के रूप में पकड़ा गया.
राजा प्रमाणिक, निवासी आदित्यपुर 01 को शिकायत वाद संख्या 2070/215 में न्यायालय के वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया. मुख्तर हुसैन, निवासी मुस्लिम बस्ती आदित्यपुर को आदित्यपुर थाना कांड संख्या 218/2018 एनडीपीएस केस धारा 21 बी 25 एनडीपीएस एक्ट जीआर 425/23 में वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया.
सोहन साहु, निवासी इच्छापुर थाना आरआईटी को सीसी संख्या 1064/24 धारा 47 ए उत्पाद अधिनियम में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में पकड़ा गया. मो अल्तमस, निवासी गौसनगर कपाली थाना चांडिल को जीआर 2078/17 बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 224/17 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया.
श्यामलाल कांडयांग, निवासी गोड़ासाई थाना चक्रधरपुर को खरसावां आमदा ओपी कांड संख्या 07/2026 धारा 79, 89 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया. महमुद आलम, निवासी मुड़िया थाना सरायकेला को जीआर संख्या 144/18 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में पकड़ा गया. बुधराम सरदार, निवासी झपड़ागुड़ा थाना सरायकेला को जीआर संख्या 777/12 में गैर जमानतीय वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने साफ किया है कि चुनाव अवधि के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.