Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव, उपायुक्त और एसएसपी ने किया चुनावी गोदाम का निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jamshedpur: जमशेदपुर नगर निकाय आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी पीयूष पांडेय समेत अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रखंड स्थित नए गोदाम का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चुनाव सामग्री के भंडारण, डिस्पैच एवं रिसीविंग व्यवस्था,सुरक्षा इंतजाम और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी गोदाम परिसर से मानगो नगर निगम,नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव सामग्री का वितरण और वापसी डिस्पैच व रिसीविंग कार्य किया जाएगा.

चुनाव सामग्री के भंडारण

अधिकारियों ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बिजली-पानी की उपल ब्धता,अग्निशमन व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुवि धाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नगर निकाय आम निर्वाचन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. मानगो नगर निगम, नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी.

निष्पक्ष तरीके से संपन्न

उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.वहीं मतगणना के दौरान भी सख्त सुरक्षा प्रबंध रहेंगे.इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पोलिंग कर्मियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। सभी कोषांग पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.जिला प्रशासन ने भरोसा जताया है कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !