Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव को लेकर उपायुक्त व एसएसपी ने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण

Jamshedpur: तीनो नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पियूष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से स्टांग रूम, काउंटिंग सेंटर एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन, साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं 
उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। वहीं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !