Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Saraikela News: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सनंद कुमार आचार्य ने पेश किया नामांकन

Saraikela: नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड संख्या 5 के निवासी और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सनंद कुमार आचार्य ने नगर निकाय चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले नामांकन पत्र खरीदा। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की और जनता के बीच से समर्थन की अपील की।

सनंद कुमार आचार्य ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के मुद्दों से जुड़े हुए हैं और अब अपने अनुभव को नगर पंचायत के स्तर पर लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जनता के विश्वास और क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने यह चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। यदि मुझे जनता का समर्थन मिलता है, तो मैं नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करूंगा।”

नगर निकाय चुनाव को लेकर सरायकेला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !