Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Ranchi News: नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ रांची में आचार संहिता लागू, सार्वजनिक स्थलों से हटेंगे राजनीतिक पोस्टर और झंडे

Ranchi News: नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही राजधानी रांची में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. इसे लेकर नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है. मंगलवार को इनफोर्समेंट शाखा की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर प्रशासक संजय कुमार ने की.

सरकारी संपत्तियों पर लगे पोस्टर और झंडे हटाने की तैयारी
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आचार संहिता के तहत सभी सरकारी भवनों, दीवारों, बिजली के पोल, पुलिया और अन्य सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक पोस्टर, बैनर, झंडे और दीवार लेखन तत्काल हटाए जाएं. इनफोर्समेंट टीम को इस काम में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा गया है.

नियम तोड़ने वालों पर तुरंत जुर्माना
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है. इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऑन स्पॉट फाइन लगाने का निर्देश दिया गया है.

गंदगी और अव्यवस्था पर होगी सख्त कार्रवाई
खुले में शौच करने, सार्वजनिक स्थलों पर पान गुटखा खाकर थूकने, सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर निर्माण मलबा डंप करने, खुले में कूड़ा फेंकने और दुकानों के बाहर डस्टबिन नहीं रखने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा. इस कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है.

नियमित निरीक्षण पर रहेगा फोकस
अपर प्रशासक ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर लगातार निगरानी रखी जाए. उद्देश्य यह है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची की स्थिति बेहतर हो सके. बैठक में नगर प्रबंधक सहित सभी इनफोर्समेंट अधिकारी मौजूद रहे.

चुनाव की घोषणा के साथ प्रशासन की सक्रियता यह दिखाती है कि इस बार आचार संहिता और स्वच्छता को लेकर सख्ती बरती जाएगी. एक ओर जहां राजनीतिक गतिविधियों पर नियंत्रण का प्रयास है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ सफाई पर भी फोकस किया जा रहा है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि निर्देश जमीन पर कितनी सख्ती से लागू हो पाते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !