Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Ranchi News: रांची में मतगणना स्थल को लेकर तैयारी, पांच भवन विकल्प में शामिल

Ranchi News: नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची में मतगणना स्थल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पंडरा बाजार स्थित मतगणना केंद्र पर फिलहाल रोक लगी हुई है. इसी वजह से जिला प्रशासन ने एहतियातन वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है.

पांच भवनों को किया गया चिन्हित
स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के पांच प्रमुख भवनों को मतगणना और बज्रगृह के संभावित विकल्प के तौर पर चिन्हित किया है. इन स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची की ओर से संबंधित विभागों को पत्र जारी किया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतगणना और बज्रगृह के लिए उपयुक्त स्थान का चयन जरूरी है. इसी क्रम में सरकारी और गैर सरकारी भवनों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.

इन स्थलों पर नजर
जिन पांच भवनों को विकल्प के तौर पर चुना गया है, उनमें खेलगांव स्थित शेख भिखारी प्रशासनिक भवन परिसर, मोरहाबादी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय, नामकुम के सिरका टोली स्थित झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नामकुम रिंग रोड स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी और कांके रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर शामिल हैं. इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आगे कार्यालय को भेजी जाएगी.

राज्य निर्वाचन आयोग का पक्ष अलग
वहीं इस पूरे मामले पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पंडरा बाजार में ही मतगणना की तैयारी की जा रही है. जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से अभी तक किसी वैकल्पिक स्थल को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है. आयोग ने कहा है कि जैसे ही कोई प्रस्ताव आएगा, उस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा.

हाई कोर्ट के आदेश के चलते जिला प्रशासन एहतियात के तौर पर वैकल्पिक इंतजामों की तैयारी में जुटा है. दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग फिलहाल पंडरा बाजार को ही केंद्र मानकर आगे बढ़ रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में जिला प्रशासन की रिपोर्ट और प्रस्ताव के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मतगणना आखिर किस स्थल पर होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !