Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jamshedpur News: बिरसानगर में कारोबारी के गोदाम से बड़ी चोरी, ताला तोड़कर 30 हजार का किराना सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर तीन नंबर जोन में चोरों ने एक कारोबारी के गोदाम में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे आटा, दाल, चावल, तेल समेत अन्य किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

कारोबारी ने गोदाम का ताला टूटा देखा 
पीड़ित कारोबारी रिंकू प्रसाद ने बताया कि यह घटना 25 जनवरी की रात की है। उस रात जब वह अपने गोदाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने चाबी से ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन ताला नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद जब ताला खुला तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। हालांकि उस समय उन्हें चोरी का पूरा अंदाजा नहीं हो पाया और उन्होंने नया ताला लगाकर गोदाम बंद कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर 
रिंकू प्रसाद की किराना दुकान बारीडीह इलाके में स्थित है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी की सुबह जब वह दोबारा गोदाम पहुंचे तो देखा कि ताला पूरी तरह टूटा हुआ था और अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो फुटेज में 26 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 14 मिनट पर एक चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची 
घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !