Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में नगर निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी, 23 फरवरी को मतदान

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की.


उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई. इसके बाद 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को होगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तय की गई है। 7 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. यदि आवश्यकता हुई तो 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतगणना 27 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी.


जिले के तीन नगर निकायों के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं
जिले के तीन नगर निकायों में कुल 67 वार्डों के लिए 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. आदित्यपुर नगर निगम में 35 वार्डों के लिए 136 मतदान केंद्र, कपाली नगर परिषद में 21 वार्डों के लिए 31 मतदान केंद्र और सरायकेला नगर पंचायत में 11 वार्डों के लिए 13 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं.

चुनाव में कुल 1,84,417 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 92,756 पुरुष मतदाता, 91,659 महिला मतदाता और 2 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं.

प्रशासन ने बताया कि यह चुनाव मतपेटियों के जरिए कराया जाएगा और इस बार NOTA का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा. वार्ड पार्षद पद के लिए सफेद रंग के मतपत्र और महापौर/अध्यक्ष पद के लिए हल्के गुलाबी रंग के मतपत्र का इस्तेमाल किया जाएगा.

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !