Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Seraikela News: उपायुक्त ने जनता की समस्याएं सुनीं, कई मामलों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Seraikela News: सरायकेला–खरसावां जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के अलग-अलग प्रखंडों और नगर क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं, जिन्हें उपायुक्त ने क्रमवार तरीके से गंभीरता से सुना.


कई लंबित मामलों के समाधान की मांग

जनता दरबार में प्रमुख मुद्दों में गम्हरिया प्रखंड के यशपुर पंचायत स्थित हुदरूबेड़ा गांव में वनाधिकार पट्टा से जुड़े लंबित मामलों के समाधान की मांग, तिरला बालीडीह गांव में कुलूडीह बरगद पेड़ चौक से रंगातांड तक करीब 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव, बालीडीह आंगनबाड़ी चौक से आदित्यप्रतापपुर मुख्य मार्ग तक लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग शामिल रही.

कई अन्य समस्याएं भी जनता दरबार
इसके अलावा गोहिरा बस्ती में अवैध ईंट भट्ठे के संचालन पर रोक लगाने, राजनगर प्रखंड में अवैध क्रशर के खिलाफ शिकायत, सरायकेला अंचल में पंजी-2 में सुधार से जुड़े मामले और नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वाद समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कई अन्य समस्याएं भी जनता दरबार में रखी गईं.

उपायुक्त ने संबंधित विभागों, अंचल कार्यालयों और नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की कानूनी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष जांच कर तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !