Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Seraikela News: चांडिल थाना क्षेत्र से युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

Seraikela News: सरायकेला जिले के चांडिल थाना में एक युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है. शंकर तन्तुबाई ने अपने भाई महेश्वर तन्तुबाई के लापता होने को लेकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार महेश्वर तन्तुबाई 26 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई.

परिजनों के मुताबिक महेश्वर की उम्र करीब 26 वर्ष है. उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी है और वह दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है. लापता होने के समय उसने काला जैकेट, काला पेंट पहना हुआ था और गर्दन में सफेद गमछा था.

परिवार के लोग अपने स्तर से भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. किसी को भी महेश्वर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो 9608050992 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !