Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-27

Jharkhand Police: हथियार लहराकर लूट की कोशिश करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

Jharkhand: गणतंत्र दिवस की रात जहां पूरा शहर जश्न और सुरक्षा घेरे में था, वहीं आजादनगर थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक विदेशी मार्क वाली पिस्टल और एक धारदार चाकू बरामद किया है।

क्या है पूरा मामला

घटना 26 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोड नंबर-01 के पास एक व्यक्ति पिस्टल लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है और उनसे पैसे लूटने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और इलाके की घेराबंदी शुरू हुई।

फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा

छापेमारी के दौरान जब पुलिस की टीम रोड नंबर-14 कपाली मार्ग की ओर पहुंची, तो एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा। मुस्तैद जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आरिफ अंसारी 35 वर्ष, निवासी रहमत नगर, कपाली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी कमर से MADE IN USA लिखा हुआ एक पिस्टल और एक बड़ा चाकू मिला।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। इस सफल अभियान में डीएसपी बचनदेव कुजूर, एसआई दीपक कुमार रोशन, मनीष कुमार राय और अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !