Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Jharkhand News: आदित्य वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जमशेदपुर के जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख नियुक्त

Jharkhand: राजधानी रांची में आयोजित विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार की महत्वपूर्ण प्रांत बैठक में संगठनात्मक विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक के दौरान सक्रिय कार्यकर्ता भाई आदित्य वर्मा की निष्ठा और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया

आदित्य वर्मा को विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार का जिला प्रशासनिक संपर्क प्रमुख, जमशेदपुर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

 बधाइयों का तांता

नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही आदित्य वर्मा को जिले भर के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से ढेरों शुभकामनाएं और बधाई मिल रही हैं। समर्थकों का मानना है कि आदित्य वर्मा के नेतृत्व में जमशेदपुर में धर्म प्रसार की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी। उनके संगठनात्मक कौशल से परिषद को प्रशासनिक स्तर पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में मदद मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !