Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-25

Bollywood Updates: सीमा सजदेह का खुलासा, कम उम्र में शादी, बढ़ती नोंकझोंक और डिप्रेशन के बाद लिया तलाक का फैसला, सलमान खान ने दिया पूरा सपोर्ट

Bollywood Updates: सोहेल खान की पूर्व पत्नी और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह हाल ही में एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। इस बातचीत में उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी, शादी और तलाक को लेकर खुलकर बातें की। सीमा ने न सिर्फ अपने और सोहेल के रिश्ते में आई दरार की वजह बताई, बल्कि यह भी साझा किया कि तलाक के फैसले पर सलमान खान और उनके पूरे परिवार का क्या रुख रहा।

साल 1998 में हुई थी शादी 
बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों ने करीब दो दशक तक साथ रहने के बाद साल 2022 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। लंबे समय तक चले इस रिश्ते के टूटने के पीछे क्या कारण रहे, इस पर सीमा ने पहली बार इतने खुले शब्दों में अपनी बात रखी।

इंटरव्यू के दौरान जब सीमा से तलाक की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि शादी के वक्त उनकी उम्र काफी कम थी। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ 22 साल की थीं जब उन्होंने शादी कर ली थी। इतनी कम उम्र में शादी करने की वजह से दोनों की सोच और ज़िंदगी को देखने का नजरिया समय के साथ बदलता चला गया। 

सीमा के अनुसार, दोनों की व्यक्तिगत ग्रोथ अलग-अलग दिशा में हुई और यही दूरी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह कोई एक बड़ी वजह नहीं थी, बल्कि समय के साथ यह एहसास हुआ कि वे पति-पत्नी से ज्यादा अच्छे दोस्त बनकर रह गए हैं।


रोज-रोज होती नोंकझोंक 
सीमा ने यह भी स्वीकार किया कि रिश्ते के आखिरी दौर में घर का माहौल पूरी तरह शांत नहीं था। उन्होंने कहा कि रोज़-रोज़ की नोकझोंक और तनाव भरे माहौल का असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसे में उन्होंने और सोहेल ने मिलकर यह फैसला लिया कि लड़ाई-झगड़े में साथ रहने से बेहतर है कि समझदारी के साथ अलग हो जाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका अलग होना सिर्फ पति-पत्नी के तौर पर है, परिवार के तौर पर आज भी वे साथ हैं। आज भी वे बच्चों के जन्मदिन, त्योहार और खास मौकों को साथ मिलकर मनाते हैं।

सीमा काफी समय से डिप्रेशन से गुज़री
बातचीत के दौरान सीमा ने यह भी कहा कि बच्चों के लिए सबसे मुश्किल समय वही होता है, जब माता-पिता एक ही घर में रहकर लगातार झगड़ते हैं। तलाक के बाद की मानसिक स्थिति पर बात करते हुए सीमा ने बताया कि वह काफी समय तक डिप्रेशन से गुज़रीं। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला शादी करते वक्त यह सोचकर नहीं जाती कि एक दिन उसका रिश्ता टूट जाएगा। 

सोचने-समझने के बाद तलक लेने का हुआ फैसला 
हर किसी को लगता है कि शादी ज़िंदगी भर साथ निभाने के लिए होती है, ऐसे में तलाक का दर्द और मानसिक दबाव आना लाज़मी है। उन्होंने माना कि इस फैसले का असर बच्चों पर भी पड़ा, लेकिन यह फैसला जल्दबाज़ी में नहीं लिया गया था। दोनों ने कई साल सोचने-समझने के बाद ही अलग होने का रास्ता चुना।

सलमान खान ने सीमा को किया सपोर्ट 
सलमान खान और उनके परिवार के सपोर्ट को लेकर सीमा ने बड़ी दिल से बात की। उन्होंने बताया कि इस पूरे दौर में खान परिवार, खासतौर पर सलमान खान, पूरी तरह उनके साथ खड़े रहे। सीमा के मुताबिक, सलमान ने उनसे एक बार साफ कहा था कि तलाक हो या न हो, बच्चों की मां हमेशा वही रहेंगी और इस सच्चाई को कोई नहीं बदल सकता। सीमा ने कहा कि इस तरह का सपोर्ट उनके लिए उस मुश्किल वक्त में बहुत मायने रखता था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !