चौतरफा कार्रवाई
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशन में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, के०रि०पु० बल एवं झारखण्ड जगुआर के सुरक्षा बलों के द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है।
अभियान संचालित किया जाता है
प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान / सारंडा क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए लगातार भ्रमणशील है। इस दस्ते पर प्रभावी कार्रवाई हेतु समय-समय पर प्राप्त आसूचना के आधार पर झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर इत्यादि बलो द्वारा अभियान संचालित किया जाता है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को सटीक सूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नक्सली अनल एवं अनमोल के दस्ता सदस्यों के साथ छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुमडीह तथा बहदा गाँव के आस-पास के जंगली/पहाडी क्षेत्रों (सांरडा क्षेत्र) में सुरक्षा बलों को लक्षित कर कुछ अप्रिय घटना कारित करने हेतु भ्रमणशील है। उक्त आसूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु झारखण्ड पुलिस एवं कोबरा 209 BN की संयुक्त टीम गठन कर एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया।
उपयोग की सामग्री बरामद
उक्त अभियान के क्रम में छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम कुमडीह के जंगली/ पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त बलों, चाईबासा जिला पुलिस, 209 कोबरा एवं सी०आर०पी०एफ० की टीम ने एक साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अनल उर्फ पतिराम मांझी का सशस्त्र दस्ता के साथ दिनांक 22.01.2026 एवं दिनांक 23.01.2026 को लगातार कई बार मुठभेड़ हुई। नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुँचाने हेतु अंधाधुन गोलीबारी की गई। आत्मरक्षार्थ सुरक्षा बलों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अदम्य साहस एवं धैर्य का परिचय दिया गया। उक्त मुठभेड़ के उपरांत सभी एस०ओ०पी० का अनुपालन करते हुए सर्च अभियान चलाया गया, जिसमें अबतक कुल-17 नक्सलियों के मृत शव एवं भारी मात्रा में हथियार एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किये गये हैं।