Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur Sports News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए जमशेदपुर के चार हैंडबॉल खिलाड़ी चयनित

Jamshedpur Sports News: जमशेदपुर के खेल जगत के लिए यह गर्व का क्षण है कि शहर के चार खिलाड़ियों का चयन 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है. यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हैंडबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में आयोजित की जा रही है.

राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी
झारखंड हैंडबॉल टीम में शामिल जमशेदपुर के चयनित खिलाड़ियों में ज़ेहान अली, निर्भय सिंह, अमित और निशांत सिंह के नाम शामिल हैं. सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक गुजरात के सोमनाथ में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में देशभर से चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

खिलाड़ियों के चयन की खबर से खेल प्रेमियों, परिजनों और प्रशिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है. सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में शानदार सफलता की कामना की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !