Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur Republic Day Preparation: गोपाल मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, उपायुक्त और एसएसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur: आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा और भव्यता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शनिवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

परेड में शामिल हुईं विभिन्न टुकड़ियाँ

राष्ट्रीय पर्व के उत्साह को प्रदर्शित करते हुए फुल ड्रेस रिहर्सल में विभिन्न सुरक्षा बलों और छात्र संगठनों की आठ प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड के क्रमबद्ध मार्च पास्ट में निम्नलिखित टुकड़ियाँ शामिल रहीं। जैप-6 एक प्लाटून, जिला पुलिस बल दो प्लाटून, जिला गृह रक्षक एक प्लाटून, एनसीसी दो प्लाटून महिला एवं पुरुष स्काउट एंड गाइड, दो प्लाटून

तैयारियों का गहन अवलोकन

परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने समारोह स्थल की अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मंच की साज-सज्जा, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, बैरिकेडिंग और ध्वजारोहण स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां ससमय और त्रुटिहीन तरीके से पूर्ण कर ली जाएं।

26 जनवरी का मुख्य कार्यक्रम

जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुख्य समारोह स्थल पर पूर्वाह्न 09:05 बजे झंडोतोलन किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली आकर्षक झांकियां होंगी, जो सरकारी योजनाओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगी। वर्तमान में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्हें आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !