Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jharkhand Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, झारखंड में एक बार फिर बढ़ी ठंड

Jharkhand Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है. अचानक बदले मौसम के मिजाज ने राज्य में ठंड को फिर से तेज कर दिया है और लोगों को दिनभर कनकनी का एहसास हो रहा है.

रात में बढ़ी ठिठुरन
बीती रात झारखंड के कई इलाकों में काफी ठंडी रही. तापमान में आई गिरावट के कारण सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं का असर साफ नजर आया. राजधानी रांची समेत कई जिलों में लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा.

रांची में 5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान
मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो रांची में पिछले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि 21 जनवरी को यह 12.9 डिग्री सेल्सियस था.

उत्तर से आ रही ठंडी हवा बनी वजह
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है. यह बदलाव उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण हुआ है. वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो रही है. इसी वजह से ठंडी हवाओं की तीव्रता बढ़ी है.

आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों के दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां झारखंड जैसे मैदानी राज्यों के तापमान को तेजी से प्रभावित करती हैं. मौजूदा हालात में ठंड अचानक बढ़ी है लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहने वाला है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !