Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-23

Saraikela Illegal Mining: उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त

Saraikela: जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार तड़के करीब 04:00 बजे जिले में अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई ईचागढ़ थाना क्षेत्र के वीरडीह एवं जारगोडीह इलाकों में की गई।
इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने किया। अभियान में चांडिल पुलिस निरीक्षक, खान निरीक्षक समीर ओझा, ईचागढ़ एवं चौका थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान बालू लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन से संबंधित वैध कागजात, मात्रा एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की गहन जांच की गई। जांच में कुल 11 वाहनों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।

जब्त किए गए वाहनों के पंजीकरण संख्या इस प्रकार हैं—
JH05AN4391, JH05CM0964, JH05CL6211, JH05BR8908, JH05CG8611, JH01BM7176, JH02AT7414, JH01DB5233, JH02AW1529, JH10AV7901 एवं JH16A9226।

खनन विभाग द्वारा सभी जब्त वाहनों को JIMMS पोर्टल पर लॉक किया जा रहा है। इसके तहत संबंधित वाहन स्वामियों द्वारा नियमानुसार जुर्माना राशि जमा किए बिना भविष्य में किसी भी प्रकार का परिवहन चालान निर्गत नहीं किया जाएगा।

जांच के दौरान मुख्य रूप से खनिजों का तिरपाल से बिना ढके परिवहन, वाहनों की रजिस्ट्रेशन संख्या को मिटाना एवं छुपाना जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को भी पत्राचार किया जा रहा है, ताकि संबंधित वाहनों पर परिवहन अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस संबंध में जिला उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस तरह की गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !