Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jharkhand Politics: भाजपा का बयान तथ्यों से परे, दावोस में झारखंड की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति से घबराया विपक्ष

Jharkhand: दावोस को लेकर भाजपा द्वारा दिया गया हालिया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि यह उनकी अंतरराष्ट्रीय मंचों की समझ की कमी और राजनीतिक हताशा को भी उजागर करता है। यह प्रतिक्रिया झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिल रही वैश्विक मान्यता और राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनती सशक्त पहचान से उत्पन्न बेचैनी का परिणाम है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में दिया जाने वाला व्हाइट बैज किसी सामान्य पहचान पत्र की श्रेणी में नहीं आता। यह बैज उन विशिष्ट प्रतिनिधियों को प्रदान किया जाता है, जिन्हें वैश्विक नीति-निर्माण, निवेश संवाद और उच्च-स्तरीय बैठकों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को यह बैज मिलना उसकी आधिकारिक हैसियत, विश्वसनीय नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत होता है।

भाजपा द्वारा इस व्हाइट बैज को मात्र एक साधारण या रंगीन कार्ड बताना न केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है, बल्कि यह वैश्विक संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न लगाने जैसा है। यदि यह बैज इतना ही साधारण होता, तो भाजपा यह स्पष्ट करे कि झारखंड जैसे आदिवासी बहुल, खनिज संसाधनों से संपन्न और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहे राज्य के मुख्यमंत्री को विश्व के शीर्ष निवेशकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और नीति-निर्माताओं के साथ संवाद का अवसर क्यों मिला?

वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी नीतियां, स्थिर प्रशासन और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने वाली विकास रणनीति के कारण ही आज झारखंड वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। राज्य में निवेश प्रस्ताव, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

ऐसे समय में, जब झारखंड विकास की नई इबारत लिख रहा है, भाजपा जानबूझकर इस सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रही है। नकारात्मक राजनीति, अविश्वास फैलाना और दुष्प्रचार करना भाजपा की पुरानी कार्यशैली रही है, जबकि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार काम, परिणाम और सम्मानजनक पहचान में विश्वास रखती है।
राज्य की जनता सब कुछ देख और समझ रही है। समय आने पर झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक और राजनीतिक जवाब भी निश्चित रूप से दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !