इसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई
खनन कार्यालय की समीक्षा में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 35 फीसदी उपलब्धि पर उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी से राजस्व वृद्धि पर उनकी कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राजस्व में अपेक्षित वद्धि के निर्देश दिए । उत्पाद विभाग ने 80 फीसदी राजस्व संग्रहण किया है, विभागीय पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शेष महीनो में सौ फीसदी राजस्व संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा। पंजीयन कार्यालयों की समीक्षा में जमशेदपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 66.20% तथा घाटशिला में शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण है। अपर उपायुक्त ने कहा कि सरकारी ज़मीनों की रजिस्ट्री में कोई गड़बड़ी न हो । सालाना लक्ष्य के विरुद्ध परिवहन विभाग ने अब तक 94% राजस्व वसूली की है। वहीं जेएनएसी, मानगो नगर निगम और जुगसलाई व चाकुलिया नगर परिषदों ने लगभग औसतन 65 % से ऊपर राजस्व संग्रहण किया है । बिजली विभाग के मानगो एवं जमशेदपुर प्रमंडल ने सालाना लक्ष्य का शत प्रतिशत तथा घटाशिला ने लगभग 97 फीसदी राजस्व संग्रहण कर लिया है, इसमें और बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई ।
अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश
नीलाम पत्र की समीक्षा में अपर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लंबित मामलों में नोटिस जारी करें, कुर्की, वारंट और नीलामी जैसा तरीका भी अपनाएं ताकि बकाया राजस्व की वसूली हो सके । भू-अर्जन की समीक्षा में राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग परियोजनाओं में अर्जित भूमि एवं रैयतों के मुआवजा भुगतान पर चर्चा की गई । बैठक में ड्रेन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनभूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र, अंचलाधिकारी स्तर से सत्यापन प्रतिवेदन, संयुक्त रूप से स्थल का भौतिक निरीक्षण आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । वहीं टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की भी समीक्षा में सड़क एवं हाट-बाजार में अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड, रांची से पारित न्यायादेश का अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, एसडीओ घाटशिला, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सभी सीओ, एनएचएआई, टाटा स्टील, रेलवे के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।