Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jamshedpur Kidnapping Case: कैरव गांधी के अपहरण मामले में बिहार से लौटी पुलिस की टीम, नहीं मिला कोई सुराग

Jamshedpur: शहर के उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस की जांच नौवें दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। बिहार के संभावित ठिकानों और रास्तों की छानबीन कर लौटी पुलिस टीम को अबतक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
अपहरण के बाद अपराधियों के बिहार की ओर भागने की आशंका के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने कई जिलों में तकनीकी और भौतिक जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपहरण में प्रयुक्त वाहन और अपराधियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए बिहार के प्रमुख टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। खासतौर पर पाटा टोल नाका समेत कई संवेदनशील रास्तों की जांच की गई, लेकिन वहां जिन वाहनों की तस्वीरें सामने आईं, उनका कैरव अपहरण कांड से संबंध नहीं पाया गया। जिन नंबरों पर संदेह था, वे किसी अन्यलोगों के निकले। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि सफेद रंग की कार से कैरव का अपहरण किया गया है। बाद में कैरव के पिता देवांग गांधी को फिरौती के लिए फोन भी आने लगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !