Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिर लौटेगी कनकनी, आज से गिरेगा पारा, 4 डिग्री तक आ सकती है तापमान में कमी

Jharkhand: झारखंड में पिछले दो-तीन दिनों से मिल रही ठंड से राहत अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 22 जनवरी से राज्य के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे कनकनी एक बार फिर बढ़ेगी।

प्रमुख जिलों का हाल, 7 डिग्री तक गिर सकता है पारा

मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जाएगा। पलामू, गढ़वा, लातेहार, गिरिडीह, खूंटी और राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह और देर रात चलने वाली सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।

गुमला में दिखा था शून्य का असर

गौरतलब है कि चार दिन पहले गुमला जिले में शीतलहर का जबरदस्त प्रकोप देखा गया था, जहां न्यूनतम तापमान 0°C तक लुढ़क गया था। हालांकि, पिछले 24 घंटों में स्थिति में सुधार हुआ और वहां का पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची और आसपास के इलाकों में भी फिलहाल तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन आज शाम से इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी।

दिन में भी महसूस होगी सिहरन

न केवल रात, बल्कि दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। चाईबासा और सरायकेला को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में दोपहर के वक्त राहत रहेगी, जहां तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने की भी संभावना है, जिससे वाहन चालकों को दृश्यता की समस्या हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !