Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Seraikela News: सरायकेला में सीज बालू की ऑनलाइन नीलामी पूरी, जिला प्रशासन को मिला 2.30 करोड़ का राजस्व

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने झारखंड में पहली बार सीज किए गए बालू की ऑनलाइन नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई. इस प्रक्रिया के तहत करीब 12 लाख घन फीट जब्त बालू की ऑनलाइन नीलामी की गई. नीलामी का आधार मूल्य 1.72 करोड़ रुपये तय किया गया था, जबकि प्रतिस्पर्धात्मक ऑनलाइन बोली के बाद अंतिम नीलामी मूल्य 2.30 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ.


जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धि 

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने इस पहल को जिला प्रशासन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि जब्त खनिज संसाधनों के निपटान के लिए ऑनलाइन नीलामी जैसी पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था अपनाना सुशासन की दिशा में प्रभावी कदम है. इससे न केवल अवैध खनन पर नियंत्रण मजबूत होता है, बल्कि राज्य को अतिरिक्त राजस्व भी प्राप्त होता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !