Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Chandil News: बिरिगोड़ा मेला का ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Chandil News: चांडिल के बिरिगोड़ा में आयोजित पारंपरिक मेले का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने फीता काटकर किया. इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों ने पारंपरिक दसाई नाच के माध्यम से उनका स्वागत किया. इसके बाद विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर और सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

मेले के दौरान झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया. बिरिगोड़ा मेला हर साल लगने वाला पारंपरिक मेला है, जिसमें इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. मेले में स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प और अन्य ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने रहे.

अपने संबोधन में विधायक सबिता महतो ने कहा कि बिरिगोड़ा मेला क्षेत्र की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है. ऐसे आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने मेला आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस परंपरा को आगे भी इसी तरह बनाए रखा जाना चाहिए.

मेले में शामिल लोगों ने भी आयोजन की सराहना की और इसे यादगार अनुभव बताया. इस अवसर पर दूर दराज से टुसु लेकर पहुंची टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 17000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 13000 रुपये और चतुर्थ पुरस्कार 10000 रुपये रखा गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !