Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-21

Jamshedpur News: चाकुलिया में 21वां नेताजी सुभाष मेला गूंज महोत्सव 23 से, 9 दिनों तक चलेगा सांस्कृतिक और खेल महाकुंभ

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में 21वां नेताजी सुभाष मेला गूंज महोत्सव का आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा. यह मेला डाक बंगला परिसर चाकुलिया में आयोजित होगा. आयोजन नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, चाकुलिया के माध्यम से किया जा रहा है. महोत्सव को प्रतिभाओं का एक बड़ा उत्सव बताया गया है, जिसमें ग्रामीण जीवन, संस्कृति और खेल को खास तौर पर मंच दिया जाएगा.

23 जनवरी को नेताजी जयंती से होगी शुरुआत
महोत्सव की शुरुआत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह से होगी. सुबह माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पुष्प, कृषि और हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा. दोपहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि शाम को उद्घाटन समारोह और गीत संगीत का आयोजन होगा. पहले दिन बंगला सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां की मौजूदगी रहेगी

खेल और प्रतियोगिताओं से भरे रहेंगे शुरुआती दिन
24 जनवरी को क्रिकेट और फुटबॉल फ्रेंडली मैच के साथ बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता होगी. इसी दिन स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रॉप बॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. 

25 जनवरी को भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का विशेष कार्यक्रम
दिनांक 25 जनवरी शनिवार को कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10 बजे मैराथन रेस से होगी, जो शहीदनगर से चाकुलिया डाक बंगला परिसर तक आयोजित की जाएगी. इसके बाद प्रातः 11 बजे वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी, जो नागापाड़ा मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित की जाएगी और यह प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए होगी. दोपहर 2 बजे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो सिदु कान्हू महाविद्यालय में होगी. अपराह्न 4 बजे कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका विषय मेरा जीवन का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद संध्या 6 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. शाम के सांस्कृतिक आयोजन में भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह का विशेष कार्यक्रम भी शामिल रहेगा.

26 और 27 जनवरी को कला और एथलेटिक्स पर फोकस
26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ चित्रांकन, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. शाम को सिंगिंग और नृत्य से जुड़े कार्यक्रम होंगे. 27 जनवरी को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, रिले रेस और गोला फेंक का आयोजन किया जाएगा. इसी दिन कबड्डी प्रतियोगिता और विज्ञान एवं शैक्षणिक प्रदर्शनी भी होगी.

युवाओं और बच्चों के लिए खास आयोजन, अल्ताफ राजा का भी कार्यक्रम
28 जनवरी को साइकिल रेस, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और कैरम प्रतियोगिता रखी गई है. शाम को बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसके साथ ही बॉलीवुड गायक अल्ताफ राजा का भी कार्यक्रम होगा. 29 जनवरी को स्पीड वॉकिंग, शतरंज और डांस बैटल जैसे आयोजन किए जाएंगे.

डांस और क्विज से सजेगा समापन सप्ताह
30 जनवरी को मैथ क्विज और ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी, जिसमें नकद पुरस्कार रखे गए हैं. 31 जनवरी को पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. अंतिम दिन विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति भी प्रस्तावित है.

समीर मोहंती के संरक्षण में हो रहा आयोजन
इस पूरे महोत्सव के संरक्षक बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती हैं. आयोजन समिति के अनुसार मेला ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा. आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !