Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Ranchi News: 2018 से लापता 6 साल की बच्ची का मामला, हाईकोर्ट ने गुमला एसपी को तलब किया

Ranchi News: सितंबर 2018 से गुमशुदा गुमला जिले की 6 वर्षीय बच्ची को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई है. बच्ची की मां चंद्रमुनि उराइन की ओर से दाखिल हेबियस कॉर्पस याचिका पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है.


पुलिस अधीक्षक को कोर्ट में उपस्थिति का आदेश 

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति एके राय की खंडपीठ ने गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को बुधवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है. अदालत ने एसपी से स्पष्ट जवाब मांगा है कि अब तक बच्ची का पता क्यों नहीं चल पाया, जांच किस स्तर पर है और उसे कब तक बरामद किए जाने की संभावना है.

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि बच्ची की तलाश लगातार की जा रही है. इस मामले के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है और संभावित स्थानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है. इसके बावजूद बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अगली सुनवाई में ठोस प्रगति रिपोर्ट पेश करने का संकेत दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !