Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Sahibganj Accident: साहिबगंज में स्कॉर्पियो का टायर फटने से वाहन पलटा, मालिक की मौत, 8 घायल

Sahibganj: साहिबगंज जिले के बोरियो-बोआरीजोर मुख्य मार्ग पर शामपुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया।

गाड़ी सड़क किनारे पलटी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बोआरीजोर प्रखंड के सिमड़ा गांव से राजमहल की ओर शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में शामपुर के पास वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

घायलों की पहचान 

इस हादसे में बड़ा सिमड़ा गांव के संदीप मिर्धा, कृष्णा मिर्धा, राधे मिर्धा, महेश उरांव, प्रदीप मिर्धा, शिवम कुमार साह, बमबम कुमार और सुखदेव मिर्धा घायल हुए हैं। इनमें शिवम कुमार साह, महेश उरांव और बमबम कुमार को हल्की चोटें आई हैं, जबकि बाकी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में 20 वर्षीय शक्ति महतो की मौत

इस हादसे में मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरीचक गांव निवासी 20 वर्षीय शक्ति महतो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !