Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Seraikela News: सरायकेला में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन

Seraikela News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सरायकेला स्थित एन.आर. स्कूल में प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो उपस्थित रहे. प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा.
इस दौरान विद्यार्थियों ने "सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन" विषय पर आधारित नारे और संदेश प्रस्तुत कर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का आह्वान किया.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक निरंतर जन आंदोलन है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है, इसलिए यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !