Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Seraikela News: सरायकेला में राजस्व संग्रहण व भूमि सुधार कार्यों की समीक्षा बैठक

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, निबंधन, भूमि सुधार, म्यूटेशन, सीमांकन समेत अन्य राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर रवि प्रकाश, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC) सहित सभी अंचलाधिकारी और संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.


उपायुक्त ने विभागवार वार्षिक एवं मासिक प्रगति की समीक्षा करते हुए राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिले की वित्तीय मजबूती और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की समय पर प्राप्ति आवश्यक है.


उन्होंने राजस्व से जुड़े सभी कार्यों में नियमित समीक्षा, सतत निगरानी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही ऑनलाइन म्यूटेशन, सीमांकन, परिशोधन और लगान से संबंधित लंबित मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए.

उपायुक्त ने अवैध खनन और परिवहन, अवैध शराब के निर्माण व बिक्री, बिजली चोरी, अनधिकृत विद्युत कनेक्शन तथा बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन के खिलाफ नियमित जांच, निरीक्षण और आवश्यकता अनुसार विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !